परिक्रमा मार्ग-वृंदावन

परिक्रमा मार्ग-वृंदावन


परिक्रमा वृंदावन के पवित्र स्थानों की परिक्रमा करना है। श्रद्धालुओं का वृन्दावन के चारों ओर परिक्रमा करना धार्मिक प्रथा है। यह परिक्रमा मार्ग वृन्दावन के चारों ओर घूमता है।  वृंदावन के चारों ओर परिक्रमा करने के लिए दो से तीन घंटे लगते हैं। परिक्रमा मार्ग 10 किमी (6 मील) लम्बा है। रास्ते में आने वाले कुछ स्थानों में मदन तेर, कालिया घाट, मदन मोहन मन्दिर, इमली तला, श्रृंगार वट, और केशी घाट,यमुना जी के किनारे, फिर केशी घाट से धीर समीर, टटिया स्थान इत्यादि हैं ।