सत्प्रेम राशि सरसो विकसत्सरोजं - श्री हित हरिवंश महाप्रभु - श्री राधा सुधा निधि

सत्प्रेम राशि सरसो विकसत्सरोजं - श्री हित हरिवंश महाप्रभु - श्री राधा सुधा निधि

सत्प्रेम राशि सरसो विकसत्सरोजं, स्वानन्द सीधु रससिन्धु विवर्धनेन्दुम् |
तच्छ्री मुखं कुटिल कुन्तल भृङ्ग जुष्टं, श्री राधिके तव कदा नु विलोकयिष्ये ||

- श्री हित हरिवंश महाप्रभु - श्री राधा सुधा निधि (24)

हे श्रीराधिके, आपका यह श्रीमुख पवित्र प्रेम-राशि-सरोवर का विकसित सरोज है अथवा आपके अपने जनों को आनन्द देने वाला अमृत है एवं रससिधु का विवर्द्धन करने वाला पूर्णचन्द्र है। जिस मुख-कमल के आस-पास काली-काली घुंघराली अलकावली मतवाले भृङ्ग समूहों के समान लटक रही है, मैं आपके इस मनोहर मुख-कमल का दर्शन कब कर सकूंगी?