श्री कुशल बिहारी मंदिर, बरसाना

श्री कुशल बिहारी मंदिर, बरसाना

राजस्थान के एक राजा श्री बरसाना धाम को बहुत मानते (पूजते) थे उन्होंने इस मंदिर को बनाया था उन्होंने श्री लाडली लाल को समर्पित करने के लिए इस मंदिर का निर्माण करने का निर्णय लिया। मंदिर के निर्माण के पूरा होने के बाद वे श्री लाड़ली लाल जो कि वर्तमान में श्री राधा मंदिर, बरसाना मंदिर में है, को कुशल बिहारी मंदिर, बरसाना धाम में स्थापित करना चाहते थे। उन्होंने मंदिर के आस पास छोटे कमरे बनाए, जहाँ वे और उनके परिवार के सदस्य, मंत्री रह सकते थे। जब यह निर्माण का कार्य पूरा हो गया, श्री राधा कृष्ण को यहाँ स्थापना करने का समय आना था। लेकिन स्थापना के एक दिन पहले श्री राधा रानी राजा को सपने में दिखाई दी और उन्होंने कहा, "वह जगह जहाँ छोटा मंदिर स्थित है, यह मेरा घर है, यह नहीं है।" इसलिए राजा ने एक और बड़ा मंदिर बनवाया जहाँ छोटा सा मंदिर था। राजा निराश नहीं हुए। उन्होंने राधारानी की इस इच्छा को श्री राधा की कृपा के रूप में मान लिया। इसलिए श्री राधा रानी और श्री कृष्ण उनके स्थान पर अर्थात जहाँ श्रीजी मंदिर है वहीँ  रहने लगी जहाँ उनका स्थान है। अलबेली सरकार की जय |

स्थान:
कुशल बिहारी मंदिर, श्री राधा रानी मंदिर के करीब है, श्री राधा रानी मंदिर से आधे किलोमीटर की दूरी पर है। जब आप कार से जाएं  तो आप अपनी कार को कुशल बिहारी मंदिर के पास रख सकते हैं और श्री राधा रानी मंदिर के पास चलकर जा सकते हैं। गह्वर वन का रास्ता कुशल बिहारी मंदिर की दूसरी और से भी जाता है।