दो बातन को भूल मत - श्री नारायण स्वामी, अनुराग रस (81)

दो बातन को भूल मत - श्री नारायण स्वामी, अनुराग रस (81)

दो बातन को भूल मत, जो चाहत कल्याण।
नारायण एक मौत को, दूजो श्री भगवान्॥

- श्री नारायण स्वामी, अनुराग रस (81)

यदि जीव अपना कल्याण चाहता है तो उसे दो बातों को कभी नहीं भूलना चाहिए—एक तो मृत्यु को और दूसरा श्रीभगवान को। इन दो बातों का सदा स्मरण रखने से जीव का निश्चित ही कल्याण हो जाता है।