(सवैया)
कैसौ फव्यौ है नीलांबर सुंदर, मोहि लिये मन-मोहन माई। [1]
फैलि रही छवि अंगनि कांति, लसै बहु भाँति सुदेस सुहाई॥ [2]
सीस कौ फूल सुहाग कौ छत्र, सदा पिय के मन कौं सुखदाई। [3]
और कछू न रुचै ध्रुव पीय कौं, भावै यहै सुकुमारि लडाई॥ [4]
- श्री हित ध्रुवदास, बयालीस लीला, श्रृंगार शत 1 (06)
हे सखी! श्री प्रिया के गौर अंग पर नील निचोल की शोभा कैसी अद्भुत लग रही है, जिसने स्वयं मनमोहन श्री लाल जी के मन को भी मोहित कर लिया है। [1]
उनके श्री अंग की दिव्य छटा चारों ओर आलोकित हो रही है, जो हर दृष्टि से सुंदरता और सुहावनता का परिपूर्ण दृश्य है। [2]
श्री प्रिया के ललाट पर सुशोभित शीश-फूल, उनके सौभाग्य का छत्र बनकर प्रियतम के मन को सदा आकर्षित करता है। [3]
श्री ध्रुवदास जी कहते हैं, प्रियतम को इस अनुपम छवि के सिवा और कुछ भी रुचिकर नहीं लगता। वे तो सदा ऐसी सुकुमारी लाड़िली श्री प्रिया को लाड़ लड़ाने के इच्छुक बने रहते हैं। [4]