हित हरिवंश कृपा बिना - श्री हरिराम व्यास, व्यास वाणी, सिद्धांत की साखी (09)

हित हरिवंश कृपा बिना - श्री हरिराम व्यास, व्यास वाणी, सिद्धांत की साखी (09)

हित हरिवंश कृपा बिना, निमिष नहीं कहुँ ठौर।
व्यास दास की स्वामिनी, प्रगटि सब सिरमौर॥

- श्री हरिराम व्यास, व्यास वाणी, सिद्धांत की साखी (09)

श्री हरिराम व्यास जी कहते हैं कि उनके लिए श्री हित हरिवंश महाप्रभु की कृपा के अतिरिक्त कोई अन्य ठौर नहीं है; उन्हीं श्री हित हरिवंश महाप्रभु की कृपा से सिरमौर स्वामिनी श्री राधारानी उनकी दृष्टि में चहुँ ओर प्रकट हो गई हैं।