(राग कान्हरौ)
बात तौ कहत कहि गई अब कठिन परी बिहारी ।
प्रान तौ नाहींने तन अस्तविस्त भये कहै कहा प्यारी ।।
भाँवते प्रकृति देखत जु स्रम भयौ बहुत हिया री ।
श्रीहरिदास के स्वामी स्याम बाहु सौं बाहु मिलाय रहे मुख निहारी।।
- ललिता अवतार श्री हरिदास जी, केलीमाल (11)
निकुंज महल में प्रिया प्रियतम सुख सेज विराजमान है । बिहारी जी बिहार की विनती कर रहे हैं । प्यारे जी की बात पर प्यारी जी को विश्वास नहीं । वह मुख फेर हँसती हैं । उनके कर्ण तक लंबे खींचे चंचल नेत्र मुख पर शोभायमान हो रहे हैं । कर कमलों से अपने मुख को ढक लेती हैं । प्यारी जी से प्रियतम मधुर वचन कहते हैं - महाप्रेम से आपका संपूर्ण शरीर पुलकित हो उठा है । बिहारी जी की प्रेम विह्वलता की दशा देख सखी हरिदास जी कहती हैं - प्रतीत होता है कि प्यारे के तन प्राण रहित हैं, इनको अपनी सुध नहीं । तुम इतनी रुखाई से पेश आ रही हो । बिहारी जी के ह्रदय को अमित श्रम करना पड़ रहा है, व्याकुलता से भरे पड़े हैं । श्री हरिदास सखी अपनी स्वामिनी श्री श्यामा एवं स्वामी श्री कुंज बिहारी को अपने अंक में बाहु से बाहु जुड़ा कर मिलाकर लाड लड़ा रही हैं, मुख निहार रही हैं एवं बिहार करने को प्रेरित कर रही हैं ।