श्री वृन्दावन चन्द्र जू - श्री ललित किशोरी देव जू की वाणी, सिद्धांत के पद (46)

श्री वृन्दावन चन्द्र जू - श्री ललित किशोरी देव जू की वाणी, सिद्धांत के पद (46)

श्री वृन्दावन चन्द्र जू, महाप्रेम-सुख दानि।
अपनोई गुन देत हैं, ललित रंगीली बानि॥

- श्री ललित किशोरी देव, श्री ललित किशोरी देव जू की वाणी, सिद्धांत के पद (46)

श्री वृन्दावन धाम महाप्रेम-रस की खान है। श्री ललित किशोरी देव जी कहते हैं कि यह पावन धाम अपने ही गुण अर्थात् श्री प्रिया-प्रियतम के अद्भुत प्रेम-रस-रूप को ही यहाँ बसने वाले को प्रदान कर देता है।