सेवै नित्य बिहार कों, और न जानै कोइ।
कुंजबिहारिनि बाल ने, तन मन लये समोइ॥
- श्री ललित किशोरी देव, श्री ललित किशोरी देव जू की वाणी, सिद्धान्त की साखी (303)
जो बड़भागी जन नित्य-विहार के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं जानते, उन्हें प्राण-प्यारी नित्य-निकुंजेश्वरी श्री राधा रानी अपने तन, मन और प्राणों में समेटे रखती हैं।

