श्री यमुना रसरानी, वृंदावन

श्री यमुना रसरानी, वृंदावन

श्री यमुना जी श्रीमति राधारानी की नित्य सहचरी हैं। ब्रज धाम के बाहर, यमुना जी को एक पवित्र नदी के रूप में माना जाता है और लोग उनकी पूजा करते हैं, पुराण उन्हें यमपुरी के राजा यम की बहन के रूप में वर्णित करते हैं। पुराण में यमुना जी के बारे में यह भी वर्णन है जैसे कि कालिंदी नंदिनी, सूर्य देव की पुत्री, द्वारिकाधीश श्री कृष्ण की पत्नी, द्वारिका की रानी। परन्तु ब्रज धाम में रसिक वर्णन करते हैं की श्री यमुना रसरानी श्री राधा कृष्ण नित्य सहचरी हैं, जो केवल श्री राधा कृष्ण की सेवा करना जानती हैं।