महा सुख प्रिया नाम आधार   - श्री ललित किशोरी देव, श्री ललित किशोरी देव जू की वाणी, सिद्धांत के पद (95)

महा सुख प्रिया नाम आधार - श्री ललित किशोरी देव, श्री ललित किशोरी देव जू की वाणी, सिद्धांत के पद (95)

महा सुख प्रिया नाम आधार । [1]
अति आनंद रूप निधि रस निधि सकल सार को सार ॥ [2]
 जाको रसना भूलि हूँ निकसे होइ प्रिया उरहार । [3]
श्रीललित रसिकवर की निजु जीवनि अद्भुत नित्य बिहार ॥ [4]

- श्री ललित किशोरी देव, श्री ललित किशोरी देव जू की वाणी, सिद्धांत के पद (95)

श्री प्रिया जू (राधा) का नाम महा सुख प्रदान करने वाला है, वही हमारे जीवन का आधार है । [1]
श्री राधा का नाम अति आनंद देने वाला है, श्री राधा रूप को प्रकाशित करने वाली निधि है, रस की निधि है, और समस्त सार का भी वह सार है । [2]
जिसके मुख से भूल कर भी यदि श्री प्रिया जू का नाम निकलता है, तो उसे श्री राधा अपने हृदय का हार बना ही लेती हैं। [3]
श्री ललित किशोरी जी कहते हैं की श्री ललिता अवतार श्री स्वामी जी महाराज जो रसिक शिरोमणि हैं, उनकी निज जीवनी यह अद्भुत नित्य विहार है । [4]