कोटि कोटि एकादशी - श्री हरिराम व्यास, व्यास वाणी, सिद्धांत की साखी (26)

कोटि कोटि एकादशी - श्री हरिराम व्यास, व्यास वाणी, सिद्धांत की साखी (26)

कोटि कोटि एकादशी, महाप्रसाद कौ अंश।
व्यासहि यह परतीती है, जिनके गुरु हरिवंश॥

- श्री हरिराम व्यास, व्यास वाणी, सिद्धांत की साखी (26)

अनन्त कोटि एकादशी तो महाप्रसाद के एक अंश के समान हैं। श्री हरिराम व्यास कहते हैं कि उन्हें इस बात पर पूर्ण विश्वास है, क्योंकि उनके गुरु श्री हित हरिवंश हैं।