मुरली मदन गोपाल की - श्री कृष्णदास अधिकारी जी की वाणी

मुरली मदन गोपाल की - श्री कृष्णदास अधिकारी जी की वाणी

मुरली मदन गोपाल की, बाजत गहर गम्भीर। 
कृष्णदास बाजत सुनी, कालिंदी के तीर ॥
- श्री कृष्णदास, श्री कृष्णदास अधिकारी जी की वाणी

वृन्दावन की कुंजों में श्यामसुन्दर मधुर और गंभीर मुरली वादन कर रहे हैं; यदि आप इसे वास्तविक रूप में सुनने की इच्छा रखते हैं, तो यमुना जी के किनारे चले जाइए।