मोहन ब्रज बन भूमि सब - श्री भट्ट देवाचार्य, युगल शतक (4)

मोहन ब्रज बन भूमि सब - श्री भट्ट देवाचार्य, युगल शतक (4)

मोहन ब्रज बन भूमि सब, मोहन सहज समाज।
मोहन जमुना कुँज जहॅ, बिहरत है जुबराज॥
- श्री भट्ट देवाचार्य, युगल शतक (4)

ब्रजभूमि मोहिनी (चित्ताकर्षक) है और यहाँ के निवासी तथा समाज भी मनमोहक हैं। यमुना के कुंज भी अत्यंत मनमोहक हैं, जहाँ युवराज श्री राधा-कृष्ण नित्य विहार करते हैं।