(राग जिला)
श्री वृंदावनरज दरसावै सोई हितू हमारा है ।
राधा मोहन छवी छकावै सोई प्रीतम प्यारा है ।। [1]
कालिंदी जल पान करावै सो उपकारी सारा है ।
ललितकिशोरी जुगुल मिलावै सो अँखियों का तारा है।। [2]
- श्री ललित किशोरी, अभिलाष माधुरी, विनय (२१)
जो हमें श्री वृंदावन रज एवं वृंदावन का मार्ग दिखाए वही हमारा सच्चा हितैषी है । जो हमारे हृदय में श्री राधा मोहन की छवि को छका दे वही हमारा सच्चा प्रियतम है । [1]
जो कालिन्दी [यमुना] जल पान करवा दे वही सच्चा उपकारी है । श्री ललित किशोरी कहते हैं कि जो हमें युगल सरकार से साक्षात मिलवा दे वह तो हमारी आँखों का तारा है । [2]