श्री चौसठ महंत समाधि मंदिर - 64 समाधियाँ - वृंदावन

श्री चौसठ महंत समाधि मंदिर - 64 समाधियाँ - वृंदावन

श्री वृन्दावन धाम में राधा गोविंद मंदिर के पास एक बगीचा है जिसमें 64 महत्त गौड़ीय वैष्णव आचार्यों के नाम और पुष्प समाधी हैं, जो श्री चैतन्य महाप्रभु के अंतरंग जन हैं। इन भक्तों को वैष्णव अधिकारियों द्वारा भगवान चैतन्य के 64 सबसे गोपनीय भक्तों के रूप में स्वीकार किया जाता है।
यहाँ स्थापित होने वाली पहली समाधियाँ रघुनाथ भट्ट गोस्वामी, काशीश्वर पंडित गोस्वामी और सुबुद्धि राय की थीं।
लगभग 150 साल पहले गोविंदजी मंदिर के प्रबंधकों ने अधिक समाधियों को जोड़ना आरम्भ किया था। ये समाधियाँ पुष्प, स्मृति या नाम समाधि हैं। अधिकांश समाधियाँ नाम समाधि हैं जिसका अर्थ है ऐसा स्थान जहाँ वैष्णव भक्तों का नाम अंकित हुआ है।