चलौ साधौ निधिवन जाइयै - श्री ललितमोहिनी देव जू की वाणी (25)

चलौ साधौ निधिवन जाइयै - श्री ललितमोहिनी देव जू की वाणी (25)

चलौ साधौ निधिवन जाइयै। श्रीस्वामीजू कौ दरसन पाइयै॥
श्रीकुंजबिहारिनि लाड लडाइयै। श्रीवृन्दावनबसि अनत न जाइयै॥

- श्री ललितमोहिनी देव, श्री ललितमोहिनी देव जू की वाणी (25)

श्री ललित मोहिनी देव कहते हैं— ‘हे भक्तगण! चलो निधिवन की ओर; वहाँ श्री स्वामी हरिदास जू महाराज के दर्शन करेंगे। श्रीधाम वृन्दावन में वास करते हुए श्री कुंजबिहारिनि जू को लाड़ लड़ाएँगे और श्री वृन्दावन को त्यागकर कहीं और नहीं जाएँगे।’