कुंजन की सेवा मिले - ब्रज के दोहे

कुंजन की सेवा मिले - ब्रज के दोहे

कुंजन की सेवा मिले, मिटे जगत जंजाल।
कृपा सदा ही राखियौ, राधा वल्लभ लाल॥ 
- ब्रज के दोहे

हे राधावल्लभ लाल! ऐसी कृपा मुझ पर सदा बनाए रखिए कि मुझे नित्य ही वृन्दावन के कुंजों की सेवा प्राप्त हो और मेरा जगत-जंजाल मिट जाए।