चिरजीवौ जोरी जुरे - श्री बिहारी लाल, बिहारी सतसई (8)

चिरजीवौ जोरी जुरे - श्री बिहारी लाल, बिहारी सतसई (8)

चिरजीवौ जोरी जुरे, क्यों न सनेह गँभीर।
को घटि ए बृषभानुजा, वे हलधर के बीर॥

- श्रीमहाकवी बिहारी लाल, बिहारी सतसई (8)

(राधा-कृष्ण की यह) जोड़ी चिरंजीवी हो। इन दोनों में गहरा प्रेम क्यों न बना रहे? इनमें कौन किससे घटकर है? एक ओर तो वे वृषभानु की लाड़ली बेटी हैं, और दूसरी ओर वे विख्यात वीर बलदेवजी के छोटे भाई हैं।