कंकाली देवी मंदिर, मथुरा

कंकाली देवी मंदिर, मथुरा

कंकालीदेवी का मंदिर कंकाली टीले पर स्थित है। कंस के द्वारा पूजित होने के कारण इन्हे कंस काली या कंकालीदेवी कहा जाता है। यह वही अष्टभुजा सिंहवाहनी दुर्गा देवी हैं जिन्हें कंस देवकी की आठवीं संतान समझ कर मारने को उद्दत हुआ था। किन्तु देवी उसके हाथों से छूटकर आकाश में चली गई थीं।

स्थान:
श्री कंकाली देवी मंदिर, मथुरा के आज़ाद नगर में भूतेश्वर महादेव मंदिर से 600 मीटर की दूरी पर परिक्रमा मार्ग पर स्थित है।