गौर वरन श्री राधिका, श्याम वरन नंदनंद।
अलबेली उर में बसे, व्रज वल्लभ दोऊ चंद॥
- श्री अलबेली अलि
श्री राधिका गौरवर्ण की हैं और श्रीकृष्ण श्यामवर्ण के। श्री अलबेली सखी कहती हैं कि उनके हृदय में ब्रज के दो वल्लभ-चन्द्र [श्री राधा-कृष्ण] नित्य ही वास करते हैं।

