श्री कृष्ण चंद्रमा जू मंदिर, वृंदावन

श्री कृष्ण चंद्रमा जू मंदिर, वृंदावन

श्री कृष्ण चंद्रमा जू मंदिर निम्बार्क संप्रदाय के अंतर्गत आता है जिसे श्रीजी की छोटी कुंज के नाम से भी जाना जाता है।
इसका निर्माण जगद्गुरु श्री राधासर्वेश्वरशरण देवाचार्य जी "श्री जी" महाराज द्वारा किया गया था जो श्री जी का मंदिर, वृंदावन द्वारा संचालित है।
यहाँ मंदिर में इष्ट देवता श्री राधा कृष्ण चंद्रमा जू विराजमान हैं।

स्थान:
श्री कृष्ण चंद्रमा जू मंदिर वृंदावन के रेतिया बाजार में बनखंडी महादेव मंदिर के पास स्थित है।