(कवित्त)
तजि सब आस, करै वृन्दावन वास खास,
कुंजन की सेवा में, निशंक चित धारे हैं। [1]
जप, तप, योग, यज्ञ, संयम, समाधि, राग,
ज्ञान, ध्यान, धारणा में मन नाहीं धारे हैं॥ [2]
देव, पितृ, भैरव, भवानी, भूत, प्रेत आदि
लोक-परलोक ते छबीले भये न्यारे हैं। [3]
एक बात जानैं, कछु दूजी पहिचानत नाहीं।
हम हैं श्रीबाँकेबिहारी जी के, बिहारी जू हमारे हैं॥ [4]
- श्री छबीले जी
सभी आशाओं को त्यागकर वृंदावन में निवास करना चाहिए और प्रेमपूर्वक निष्कपट भाव से कुञ्ज-निकुंजों की सेवा में लीन रहना चाहिए। [1]

जप, तप, योग, यज्ञ, संयम, समाधि, राग, ज्ञान और ध्यान जैसे सभी प्रकार के साधनों को मन से निशंक होकर त्याग देना चाहिए। [2]
श्री छबीले जी कहते हैं कि देवता, पितृ, भैरव, भवानी, भूत, प्रेत और इस लोक तथा परलोक की सभी इच्छाओं को त्यागने पर ही कोई विरला इस रस को प्राप्त कर पाता है। [3]
ऐसे सौभाग्यशाली भक्त का भाव यही होता है: "मैं तो केवल इतना जानता हूँ कि मैं श्री बाँकेबिहारी जी का हूँ और श्री बिहारी जू मेरे हैं। इसके अतिरिक्त मुझे कुछ भी ज्ञात नहीं।" [4]