एक नज़र कृपा की करदो लाडली श्री राधे - श्री चन्द्रसखी जी

एक नज़र कृपा की करदो लाडली श्री राधे - श्री चन्द्रसखी जी

एक नज़र कृपा की करदो लाडली श्री राधे,
दासी की झोली भर दो लाडली श्री राधे । [1]
माना की मैं पतित बहुत हूँ,
तेरो पतित पावन है नाम लाडली श्री राधे । [2]
एक नज़र कृपा की करदो.......
जो तुम मेरे अवगुण देखो,
मत रखना कोई हिसाब लाडली श्री राधे । [3]
एक नज़र कृपा की करदो.......
‘चंद्रसखी’ भज बाल कृष्ण छवि,
तेरे चरणों में जाऊ बलिहार लाडली श्री राधे । [4]
एक नज़र कृपा की करदो.......

- श्री चंद्र सखी

हे श्रीराधा, मुझ पर भी एक कृपा की दृष्टि डालिए । कृपा अपनी दासी की इस प्रेम भरी आकांक्षा को पूर्ण कर दीजिए । [1]

मैं स्वीकार करता हूं कि मैं बहुत बड़ा पतित हूं, परंतु आप भी तो "पतित पावनी" हैं। [2]

यदि तुम मेरे अवगुणों को देखोगी [तो वो तो अनंत हैं], उनसे तो मेरा कल्याण होगा नहीं, कृपा उन्हें अनदेखा कर दीजिए । [3]

श्री चंद्रसखी [अपने गुरु बालकृष्ण जी के रूप को याद कर] स्वामिनी श्री राधा के चरणों कमलों पर अपना जीवन समर्पित कर रही हैं। [4]