नंद भवन अथवा चौरासी खंबा मंदिर, गोकुल

नंद भवन अथवा चौरासी खंबा मंदिर, गोकुल

नंद भवन, जिसे चौरासी खंबा मंदिर भी कहते हैं, गोकुल में एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है । यह मंदिर 84 स्तंभों पर टिका हुआ है ।
मंदिर की दीवारें भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं के चंचल प्रसंगों से चित्रित है । शिला के खंभों पर उत्कृष्ट नक्काशी है जो उनकी सुंदरता को व्यक्त करती है ।
मंदिर के प्रांगण में एक विशाल वट वृक्ष है । मंदिर में आने वाले भक्त इसकी शाखाओं पर रंगीन फीता बांधते हैं, इस विश्वास के साथ कि इससे उनकी मनोकामना पूर्ण होगी । वट वृक्ष के नीचे काली मां का मंदिर है ।
यहाँ देवी योगमाया के सुन्दर दर्शन हैं ।

स्थान :
नंद भवन अथवा चौरासी खंबा मंदिर गोकुल, मथुरा में स्थित है ।