ताज बीबी की समाधि, गोकुल महावन

ताज बीबी की समाधि, गोकुल महावन

ताज बीबी श्री कृष्ण की परम भक्त थीं । इनका जन्म 17वीं शताब्दी में हुआ था । ताज बीबी के पिता का नाम पद्न खान था । ताज बीबी का विवाह बादशाह अकबर के साथ हुआ था । गुसाईं श्री विट्ठलनाथ जी के सत्संग से ताज बीबी के ह्रदय में श्री कृष्ण के लिए प्रेम प्रकट हुआ और वे वृन्दावन वास करने लगी । एक दिन श्री गोविंददेव जी ने इन्हें साक्षात् दर्शन दिए और प्रसादी थाली दी, जिससे ताज बीबी की लोक-प्रसिद्धि बढ़ने लगी और लोग इनके दर्शन करने आने लगे । भजन में विक्षेप होता देख ताज बीबी कोलाहल से दूर यमुना पार कर गोकुल चली आयीं और आजीवन यहीं वास किया । ताज बीबी ने गोकुल महावन में ही देह त्याग कर गोपी स्वरुप से श्री राधा कृष्ण की लीलाओं में सम्मिलित हो गयी । यहीं पर ताज बीबी की समाधी है ।

स्थान :
ताज बीबी की समाधी श्री रमणबिहारी मंदिर से 500 मीटर की दूरी पर एवं रसखान समाधि के पास ही महावन,गोकुल में स्थित है ।