मनुष्य जन्म का परम फल श्री राधा राधा नाम - ब्रज के दोहे

मनुष्य जन्म का परम फल श्री राधा राधा नाम - ब्रज के दोहे

मनुष्य जन्म का परम फल, श्री राधा राधा नाम।
राधा रटे बाधा मिटे, मिले श्री वृन्दावन धाम॥

- ब्रज के दोहे

इस मनुष्य जीवन का परम फल श्री “राधा राधा” नाम का भजन करना है। जब कोई “राधा” नाम का भजन करता है, तो समस्त बाधाएँ नष्ट हो जाती हैं और श्री वृन्दावन धाम का वास प्राप्त होता है।