लटसम्हार प्रिय नागरी कहा भयोहै तोहि - ब्रज के दोहे

लटसम्हार प्रिय नागरी कहा भयोहै तोहि - ब्रज के दोहे

लटसम्हार प्रिय नागरी, कहा भयोहै तोहि।
तेरी लट नागिन भई, डसा चहत है मोहिं॥

- ब्रज के दोहे

श्री कृष्ण, श्री राधा से कहते हैं—हे प्रिय नागरी! अपनी इन बिखरी हुई अलकों को संभालिए, आपको क्या हो गया है? आपकी ये काली, घुँघराली लटें नागिन के समान प्रतीत हो रही हैं, जो मानो मुझे डस लेना चाहती हैं।