लाल नैंन में कुंवरि है, कुंवरि चरण में लाल -  श्री वंशी अलि, हृदय सर्वस्व (19)

लाल नैंन में कुंवरि है, कुंवरि चरण में लाल - श्री वंशी अलि, हृदय सर्वस्व (19)

लाल नैंन में कुंवरि है, कुंवरि चरण में लाल ।
दोऊ हिय में ललिता सदा, नाम स्नेह विशाल ॥

- श्री वंशी अलि, हृदय सर्वस्व (19)

श्री कृष्ण के नैनों में राधिका रहती हैं, श्री राधा के चरणों में श्री कृष्ण रहते हैं, और श्री ललिता जी के हृदय में दोनों राधा-कृष्ण सदा रहते हैं, जिनका उन दोनों से अति प्रगाढ़ प्रेम है।