(राग अडानो व धनाश्री)
बेसर कौन की अति नीकी ।
होड़परी प्रीतम अरु प्यारी अपने अपने जीकी ॥ [1]
न्याय पर्यो ललिता के आगे कौन सरस कौन फीकी ।
नन्द दास विलग जिन मानों कछु एक सरस लली की ॥ [2]
- श्री नंददास, श्री नंददास ग्रंथावली, पदावली (69)
श्री राधा और श्री कृष्ण दोनों ने अपनी बेसर (नथ) पर दांव लगाया और ललिता जू से पूछा, "किसकी नथ अधिक सुंदर है?" [1]
श्री नंददास जी कहते हैं कि युगल किशोर ललिता जू से निर्णय पारित करने के लिए कहते हैं, "किसकी नथ सुंदर है और किसकी फीकी "। श्री ललिता जू प्रेम से कहतीं हैं, "कृपया अन्यथा न लें, परंतु श्री राधिका जू की बेसर (नथ) कुछ अधिक सुन्दर है"। [2]