राधा पद पंकज कृपा - श्री रामसखीजी महाराज, श्री भक्तिरस मंजरी

राधा पद पंकज कृपा - श्री रामसखीजी महाराज, श्री भक्तिरस मंजरी

राधा पद पंकज कृपा, सब पूरत मन काम ।
एक तत्त्व हरि राधिका, लीला हित द्वै नाम ॥
- श्री रामसखीजी महाराज, श्री भक्तिरस मंजरी

श्री राधा के चरणों की कृपा से समस्त हृदय की अभिलाषाएँ पूर्ण हो जाती हैं। श्री हरि एवं श्री राधिका एक ही तत्त्व हैं; केवल लीला के हेतु ही इनके दो नाम हैं।