राधा राधे राधिके - श्री हित परमानंद दास जी

राधा राधे राधिके - श्री हित परमानंद दास जी

राधा राधे राधिके, राधे रूप निधान ।
राधा राधा मन्त्र निजु, हित परमानंद प्रान ॥
- श्री हित परमानंद दास जी

‘राधा’, ‘राधे’ या ‘राधिके’— इन सभी नामों से विख्यात श्री राधा सौंदर्य और माधुर्य की परिपूर्ण निधि हैं। श्री हित परमानंद दास जी कहते हैं कि ‘राधा’ नाम ही उनका निज मंत्र और जीवन-प्राण है।