सखी भाव श्रीराधिका पद पंकज की आस - श्री सरस माधुरी

सखी भाव श्रीराधिका पद पंकज की आस - श्री सरस माधुरी

सखी भाव श्रीराधिका, पद पंकज की आस ।
कृपा दृष्टि श्रीगुरु अली, मिले निकुंज निवास ॥

- श्री सरस माधुरी

श्री राधिका की सखी-भावना को हृदय में धारण कर, श्री राधा के चरणकमलों की नित्य आशा रखते हुए तथा सखीभाव से युक्त गुरुदेव की कृपा-दृष्टि प्राप्त करके ही साधक को दिव्य निकुंज में सदा-सदा के लिए वास मिलता है।