(सवैया)
कजरारी तेरी आँखों में क्या, भरा हुआ कुछ टोना है।
तेरा तो हसन औरों का मरन, अब जान हाथ से धोना है॥ [1]
क्या खूब हुसन बयान करूँ, ये सुन्दर श्याम सलौना है।
'श्यामा सखी' प्राण धन जीवन, तू ब्रज का एक खिलौना है॥ [2]
- श्री श्यामा सखी
एक सखी कहती है कि श्यामसुंदर की कजरारी आँखों में कोई अद्भुत टोना भरा हुआ है। जब वे उन आँखों से तुम्हारी ओर देखकर मुस्कुरा दें, तो प्राणों से हाथ धोना पड़ जाए। [1]

ऐसे सलोने श्यामसुंदर की मधुर छवि का वर्णन शब्दों में कैसे किया जाए? श्री श्यामा सखी के प्राणों का धन वही श्यामसुंदर है, जो ब्रज के सुंदरतम खिलौने की तरह हैं। [2]