कौन भूमि की माधुरी डोलनि परमानंद -  श्री प्रियादास जी, रसिक मोहिनी (60)

कौन भूमि की माधुरी डोलनि परमानंद - श्री प्रियादास जी, रसिक मोहिनी (60)

कौन भूमि की माधुरी, डोलनि परमानंद ।
कहा कोऊ कवि कहि सकै, जानत श्री ब्रज चंद ॥
- श्री प्रियादास जी, रसिक मोहिनी (60)

ब्रज भूमि के अतिरिक्त ऐसी कौन सी भूमि है जिसकी ऐसी विशेष माधुरी है जहां पर परमानंद डोलता हुआ फिरता है । ऐसा कौन सा रसिक कवि है जो इसकी महिमा कहने में समर्थ है, इसे तो केवल ब्रज चन्द्र श्री कृष्ण ही जानते हैं ।