तीनों लोकन को तत्व - ब्रज के कवित्त

तीनों लोकन को तत्व - ब्रज के कवित्त

(कवित्त)
तीनों लोकन को तत्व हमने एक ब्रज लोक देख्यो।
ब्रज को हु तत्व श्री वृन्दावन धाम है॥ [1]
धाम को हु तत्व नित रहे जहाँ साधुजन।
साधुन को हु तत्व एक आधार श्याम नाम है॥ [2]
श्याम को हु तत्व भइया गोपी गोपाल जीतें।
गोपाल को हु तत्व गऊ पालन को काम है॥ [3]
काम को हु तत्व एक कामजीत कृष्ण तत्व।
कृष्ण को हु तत्व एक श्री राधा जू को नाम है॥ [4]

- ब्रज के कवित्त

मैंने तीनों लोकों का तत्व श्री ब्रज धाम को देखा है एवं ब्रज धाम का भी तत्व श्री वृन्दावन धाम है। [1]

श्री वृन्दावन धाम का भी तत्व साधुजनों का निवास स्थान है एवं साधुजनों का तत्व श्याम का नाम है। [2]

श्याम का भी तत्व गोपी-गोपाल का स्थान है एवं गोपाल का भी तत्व गोपालन का काम है। [3]

काम का भी तत्व काम को जीतने वाले श्री कृष्ण है एवं कृष्ण का तत्व एक श्री राधा जू का नाम है। [4]