अष्ट सिद्धि नव निद्धि कौ - ब्रज के दोहे

अष्ट सिद्धि नव निद्धि कौ - ब्रज के दोहे

अष्ट सिद्धि नव निद्धि कौ, दाता राधा नाम।
भुक्ति मुक्ति सब देत है, राधा के बल श्याम॥

- ब्रज के दोहे

अष्ट सिद्धि एवं नव निधियों का दाता श्री राधा नाम है। श्री श्यामसुन्दर भुक्ति, मुक्ति एवं भक्ति (सब कुछ) श्री राधा के बल से ही प्रदान करते हैं।