कूल कलिंदी नीप तर - ब्रज के दोहे

कूल कलिंदी नीप तर - ब्रज के दोहे

कूल कलिंदी नीप तर, सोहत अति अभिराम।
यह छबि मेरे मन बसो, निसि दिन स्यामा स्याम॥

- ब्रज के दोहे

 वृंदावन में, श्री यमुना के तट पर कदंब वृक्ष के नीचे सुशोभित श्री श्यामा-श्याम अत्यंत मनोहर हैं। मेरी ऐसी कामना है कि इनकी यह मधुर छवि सदा ही मेरे मन में बसी रहे।