व्यास नाम सम नाम है - श्री हरिराम व्यास, व्यास वाणी, सिद्धांत की साखी (85)

व्यास नाम सम नाम है - श्री हरिराम व्यास, व्यास वाणी, सिद्धांत की साखी (85)

व्यास नाम सम नाम है, नाम समान न कोइ।
नामी तें प्रगट्यौ विदित, तदपि गरूवौ होइ॥

- श्री हरिराम व्यास, व्यास वाणी, सिद्धांत की साखी (85)

भगवान के नाम के समान उनका नाम ही है, जिसकी कोई समानता नहीं है। यह जग-विख्यात है कि नामी से ही नाम प्रकट होता है, फिर भी नाम नामी से श्रेष्ठ है।