सदा संग सहचरि सकल - श्री ब्रजजीवन जी

सदा संग सहचरि सकल - श्री ब्रजजीवन जी

सदा संग सहचरि सकल, श्यामा-श्याम बिहार।
'ब्रजजीवन' सुख सम्पदा, शोभा सुन्दर सार॥

- श्री ब्रजजीवन जी

समस्त सुखों की संपत्ति एवं शोभा का सुंदर सार, श्री श्यामा श्याम का नित्य विहार है, जहाँ समस्त सहचरियां सदा उनके अंग-संग ही रहती हैं।