प्रगट भई कीरति लली - श्री किशोरी अलि

प्रगट भई कीरति लली - श्री किशोरी अलि

प्रगट भई कीरति लली, भली मिली यह बात।
गावति गीत गलीन मैं, अली चली सब जात॥

- श्री किशोरी अलि

कीर्ति नंदिनी श्री राधा प्रकट हुई हैं, जिसकी शुभ सूचना चारों ओर फैल गयी है। सब सखियाँ गलियों में मंगल गीत गाते हुए महल की ओर चली जा रही हैं।