नीलंबर को ध्यान धरि - श्री ब्रजनिधि ग्रंथावली, प्रीति लता (59)

नीलंबर को ध्यान धरि - श्री ब्रजनिधि ग्रंथावली, प्रीति लता (59)

दृष्टि परी संकेत मैं, जब तें भानु-कुमारि ।
बरसाने की ओर कौ, तब तें रहे निहारि ॥

- श्री ब्रजनिधि जी, ब्रजनिधि ग्रंथावली, प्रीति लता (59)

जब से श्रीकृष्ण की दृष्टि संकेत ग्राम (जो बरसाना और नंदगाँव के मध्य स्थित है) में श्रीराधा पर पड़ी है, तब से वे अनवरत बरसाने की ओर ही निहार रहे हैं। (मानो वे निरंतर अपेक्षा कर रहे हैं कि कब फिर से श्रीराधा की मधुर छवि के दर्शन होंगे)