वा मुख देखन को कहौं - श्री माधुरी दास, उत्कंठा माधुरी (24)

वा मुख देखन को कहौं - श्री माधुरी दास, उत्कंठा माधुरी (24)

वा मुख देखन को कहौं, कीजै कौन उपाय।
कहा करौं कासों कहौं, परी कठिन अति आय॥
- श्री माधुरी दास, उत्कंठा माधुरी (24)

ऐसा कौन-सा उपाय करूँ कि मुझे श्री श्यामा-श्याम के मुख-कमल के दर्शन प्राप्त हो सकें? मैं क्या करूँ, किससे कहूँ? अब तो यह पीड़ा अत्यंत असहनीय हो गई है।