श्याम रंग श्यामा रंगी श्यामा के रंग श्याम - ब्रज के दोहे

श्याम रंग श्यामा रंगी श्यामा के रंग श्याम - ब्रज के दोहे

श्याम रंग श्यामा रंगी, श्यामा के रंग श्याम ।
एक प्राण तन मन सहज, कहिवे कों दोउ नाम ॥

- ब्रज के दोहे

राधा, कृष्ण के श्याम रंग में रंगी हुई हैं और कृष्ण, राधा के प्रेम के रंग में रँगे हुए हैं। दोनों का तन, मन और प्राण एक ही है। केवल कहने मात्र के लिए उन्हें “राधा” और “कृष्ण” दो नामों से पुकारा जाता है, परंतु वास्तव में वे अभिन्न हैं।