पुरी मधुपुरी आदि लै, द्वारावति जे ठाम - श्री किशोरी अलि

पुरी मधुपुरी आदि लै, द्वारावति जे ठाम - श्री किशोरी अलि

पुरी मधुपुरी आदि लै, द्वारावति जे ठाम ।
ते चरणांकित जानिये, यह रसनांकित धाम॥

- श्री किशोरी अलि

पुरी, मधुपुरी (मथुरा) और द्वारका आदि जितने भी पवित्र तीर्थ स्थल हैं, ये सब प्रभु के चरणचिह्नों से पावन माने जाते हैं। परंतु यह वृन्दावन धाम साक्षात रस (प्रेम-रस) से अंकित है, इसी कारण इसे रसधाम भी कहते हैं।