दीनबंधु तुम दीन हौं यह - ब्रज के दोहे

दीनबंधु तुम दीन हौं यह - ब्रज के दोहे

दीनबंधु तुम दीन हौं, यह नातो उर लेख।
ह्वै कृपाल सुन कीजिए, विक्रम विनय बिशेष॥

- ब्रज के दोहे

हे भगवन्! आप दीनबंधु हैं और मैं दीन हूँ। आपका और मेरा यह बहुत सुंदर बना-बनाया नाता है, अतः मेरे इस संबंध पर आप अवश्य ही विचार कीजिए। हे कृपालु महाप्रभु! मेरी इस विशेष विनती को सुनकर मुझ पर अपनी कृपा कीजिए।