जोग जज्ञ तप नाम बिनु - श्री गुरु छौनाजी महाराज

जोग जज्ञ तप नाम बिनु - श्री गुरु छौनाजी महाराज

जोग जज्ञ तप नाम बिनु, सभी अफल हो जाहिं।
'छौना' सैंमल सेय करि, कहा निकासै माहिं॥

- श्री गुरु छौनाजी महाराज

श्री भगवन्नाम के बिना योग, यज्ञ, तपस्या आदि समस्त साधन निष्फल हो जाते हैं। श्री गुरु छौना जी कहते हैं कि जैसे सेमर के वृक्ष का यत्नपूर्वक पालन करने पर, फल पकने पर भी भीतर से केवल व्यर्थ रुई (कपास) ही निकलती है, कोई खाने योग्य फल नहीं मिलता, वैसे ही नाम-हीन साधन भी निष्फल सिद्ध होते हैं।