ललित सरोवर ललित वन ललना लाल समेत - श्री ललितमोहिनी देव, विशिष्ट पद एवं साखी (17)

ललित सरोवर ललित वन ललना लाल समेत - श्री ललितमोहिनी देव, विशिष्ट पद एवं साखी (17)

ललित सरोवर ललित वन, ललना लाल समेत।
एई कुंज सज्या एई, श्री वृन्दावन हेत॥

- श्री ललितमोहिनी देव, विशिष्ट पद एवं साखी (17)

श्रीवृन्दावन के सरोवर सुन्दर हैं, वन मनोहर हैं और सघन कुंजें हैं, जहाँ श्रीराधा अपने प्रियतम श्रीलालजी (श्रीकृष्ण) संग सदा विराजमान हैं। यही उनकी प्रेममयी नित्य विहार-स्थली और शय्या है। इसी कारण रसिकों के लिए श्रीधाम वृन्दावन परम प्रिय और मनोहर धाम है।