श्रीमद् वृन्दावनभुवि - श्री प्रबोधानन्द सरस्वती, वृन्दावन महिमामृत (6.35)

श्रीमद् वृन्दावनभुवि - श्री प्रबोधानन्द सरस्वती, वृन्दावन महिमामृत (6.35)

श्रीमद् वृन्दावनभुवि महानन्दसाम्राज्यकन्दे वन्दे यं कञ्चनविरचितामृत्युवासप्रतिज्ञम्।
श्रीगांधर्वारसिकतिलकौ स्वेषु योग्यं यमेकं ज्ञात्वान्योन्यं विमृशत इदं कीदृशोन्वेष भाव्यः॥

- श्री प्रबोधानन्द सरस्वती, वृन्दावन महिमामृत (6.35)

जिस व्यक्ति ने परमानंद साम्राज्य के मूलस्वरूप श्रीधाम वृंदावन की पावन भूमि में जीवन के अंतिम क्षण तक निवास करने का दृढ़ संकल्प कर लिया है, उसे मैं सादर प्रणाम करता हूँ। क्योंकि श्रीराधारानी और रसिकशिरोमणि श्रीकृष्ण ऐसे व्यक्ति को अपने निजजनों में सम्मिलित होने के योग्य समझकर, परस्पर प्रेमपूर्वक विचार करते हैं कि “हमें इसकी किस प्रकार देखभाल करनी चाहिए और इसके लिए क्या व्यवस्था करनी चाहिए?”