कृतवति हरिदेवे शक्र दर्पापहत्यै - श्री केशवाचार्य, गोवर्द्धन शतक (03)

कृतवति हरिदेवे शक्र दर्पापहत्यै - श्री केशवाचार्य, गोवर्द्धन शतक (03)

कृतवति हरिदेवे शक्र दर्पापहत्यै ब्रजपति मखभंगं संश्रयाद् भूधरस्य।
मघवति दृढ़कोपाद् गोकुले वर्षति स्म पशुपतिमवताद्यस्तं गिरीन्द्रं स्मरामि॥

- श्री केशवाचार्य, गोवर्द्धन शतक (03)

देवराज इन्द्र के अभिमान का नाश करने के लिए जब श्रीहरिदेव (श्रीकृष्ण) ने गिरिराज गोवर्धन का आश्रय लेकर नन्दबाबा द्वारा किए जाने वाले इन्द्रयज्ञ को रुकवा दिया, तब अत्यन्त क्रोधित होकर इन्द्र ने गोकुल में घनघोर वर्षा की। उस समय जिन गिरिराज गोवर्धन ने समस्त गोपों और गौओं की रक्षा की, मैं उन्हीं श्रीगिरिराज जी का स्मरण करता हूँ।